फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। ललौली थाना क्षेत्र के डडवन मजरे अढ़ावल गांव में शनिवार को रसोई गैस सिलेंडर में हुए भीषण विस्फोट से एक बड़ा हादसा हो गया। खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया विस्फोट इतना तेज था कि मकान की छत का एक हिस्सा उड़ गया और घर में आग लग गई।
हादसे में घर में मौजूद एक महिला और एक किशोर गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
आग लगने से घर में रखा गृहस्थी का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, मकान की छत उड़ी दो गंभीर
खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, मकान की छत उड़ी दो गंभीर
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
थरियांव में करंट से किसान की मौत, विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप
