फतेहपुर (वी.टी.)। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के बैनर तले जिले के सैकड़ों कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारी नहर कॉलोनी में एकत्रित होकर धरना-प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रांतीय उपाध्यक्ष अंकुर बाजपेई ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, डेली वेजेज कर्मचारियों को स्थायी करने तथा सभी कर्मचारियों के लिए कैशलेस इलाज की व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई। साथ ही संविदा व निविदा कर्मचारियों को समुचित सुविधाएं दिए जाने की बात कही। कर्मचारियों ने कहा कि डेली वेजेज कर्मियों का भविष्य असुरक्षित है, उन्हें नियमित किया जाए। विभाग में रिक्त पड़ी सैकड़ों पदों पर शीघ्र नियुक्तियां निकाली जाएं। संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रादेशिक आह्वान पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
हिंदू सम्मेलन में समाज को धर्म की राह पर चलने का आह्वान
