फतेहपुर(वी.टी)। केशव बस्ती स्थित ठाकुर युगराज सिंह महाविद्यालय परिसर में हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। सरस्वती विद्या मंदिर चौक अंग्रेजी माध्यम के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ. देवाशीष चौधरी ने की देवी सौम्या सरस्वती ने अपने संबोधन में संघ के पांच परिवर्तनों पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता आचार्य अजीत पाल ने अपने विचार रखते हुए समाज को वर्तमान परिस्थितियों के प्रति सजग रहने और संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। सम्मेलन में अनंत विभूषित श्री 1008 त्यागी जी महाराज की उपस्थिति रही। उन्होंने समाज को धर्म के मार्ग पर चलने और सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रेय शुक्ला ने किया। नगर संघ चालक पुरुषोत्तम जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विभाग प्रचारक शिव शंकर एवं अन्य अतिथियों द्वारा भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में विभाग संपर्क प्रमुख प्रदीप सिंह, नगर कार्यवाह प्रांशु, समिति संरक्षक हरिओम रस्तोगी, अध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी, महामंत्री शैलेंद्र शरण, कोषाध्यक्ष विनीत श्रीवास्तव, बस्ती प्रमुख प्रमोद गुप्ता, नगर प्रचार प्रमुख सत्येंद्र, विवेक मिश्रा, सीताराम, बबला सोनी, सभासद संजय श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, मनोज, राजेश गुप्ता, अंजू त्रिपाठी, कल्पना सिंह, डॉ. आर.पी. दीक्षित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- हिंदू सम्मेलन में समाज को धर्म की राह पर चलने का आह्वान
हिंदू सम्मेलन में समाज को धर्म की राह पर चलने का आह्वान
You May Also Like
More From Author
निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों का हुंकार, जेल भरो आंदोलन की चेतावनी
