फतेहपुर(वी.टी)। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने जनपद में पूर्व सैनिकों के उपचार हेतु प्रस्तावित ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक भवन के निर्माण को लेकर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई है। पॉलीक्लिनिक भवन फतेहपुर-भिटौरा राजमार्ग की स्थाई भूमि पर कब्जा कर बनवाया जा रहा है। जनपद के लगभग 26 हजार पूर्व सैनिकों उनके परिजनों एवं आश्रितों के उपचार के लिए पूर्व में भूमि आवंटित की गई थी जिसका शुल्क 1,08,731 रुपये सेना द्वारा जमा किया गया था। उक्त भूमि पर नगर पालिका द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी पार्क का निर्माण करा दिया गया। इसके बाद बिना वैकल्पिक भूमि आवंटन के ही प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग फतेहपुर द्वारा भिटौरा रोड से सटी भूमि पर भवन निर्माण प्रारंभ कर दिया गया। तिवारी ने भिटौरा के आगे गंगा पुल निर्माण एवं भविष्य में सड़क चौड़ीकरण की संभावना को देखते हुए वर्तमान स्थान को अनुपयुक्त बताया है। यदि सड़क चौड़ीकरण हुआ तो भवन ध्वस्त होने की स्थिति बन सकती है। समिति ने प्रशासन से मांग की है कि पूर्व में आवंटित भूमि के बराबर क्षेत्रफल की वैकल्पिक भूमि विधिवत आवंटित की जाए, ताकि पॉलीक्लिनिक भवन वैध रूप से निर्मित हो सके। साथ ही रोड साइड लैंड कंट्रोल एक्ट 1945 के तहत सड़क से 50 फीट दूरी पर ही निर्माण कराया जाए तथा यदि कोई अवैध निर्माण हुआ है तो उसे तत्काल हटाया जाए। पूर्व सैनिकों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का मार्ग अपनाया जाएगा। इस मौके पर भरोसा प्रसाद अग्निहोत्री,राजेश शुक्ला,देवेंद्र कुमार शुक्ला, राजकुमार तिवारी, हीरालाल यादव,सुनीता यादव,सुमन मौर्य,साधना सिंह,जागृति तिवारी,रामराज अवस्थी,विमल सिंह,सुरेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- पूर्व सैनिकों ने जिला प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
पूर्व सैनिकों ने जिला प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन
