ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर, पीआरडी जवान की मौके पर मौत

फतेहपुर(वी.टी)। हुसैनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत छिउलहा रोड पर इण्डेन गैस एजेंसी के पास ई- रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर से पीआरडी जवान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कस्बे के छेंउका निवासी पीआरडी जवान धर्मेंद्र सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह हथगांव थाना क्षेत्र की छिउलहा चौकी में ड्यूटी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही मृतक गैस एजेंसी के पास पहुंचा सामने से आ रहे ई-रिक्शा से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हुसैनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। 

More From Author

वोटर लिस्ट से 72 मुस्लिम मतदाताओं के नाम कटने पर आक्रोश

जीवन में छल से बच जाए तो इससे सफल जीवन हो नहीं सकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *