सरस्वती बल मंदिर इंटर कॉलेज में शुभकामना अर्पण का हुआ कार्यक्रम
-सीनियर छात्रों को जूनियर्स ने दी भावभीनी विदाई_
फतेहपुर(वी.टी)। शहर के रघुवंश पुरम स्थित सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की बालिकाओं का विदाई कार्यक्रम शुभकामना अर्पण के रूप में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम मां शारदे व लेखन सामग्री की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कक्षा 11 की बालिकाओं ने रोली चंदन करके सीनियर्स को विदाई दी। गुरुजनों ने कहा कि अभिमंत्रित लेखन सामग्री परीक्षा में सभी को संबल प्रदान करेगी। प्रबंधक राकेश कुमार त्रिवेदी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि केवल कक्षा 12 की ही नहीं बल्कि जीवन में बहुत प्रकार की परीक्षाएं देना है। ध्यान रखना कि जब तक आप मर्यादा की लक्ष्मण रेखा का उल्लंघन नहीं करेंगी तब तक कोई भी आपके साथ छल करने में सफल नहीं होगा। यदि आप जीवन में छल से बच जाएं तो इससे सफल जीवन और कोई नहीं हो सकता इसलिए पूरे प्रयास के साथ किसी भी परिस्थिति में मर्यादा की रेखा का उल्लंघन न होने दे।इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिवबाबू, मनीष,त्रिभुवन,सहित पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।
