फतेहपुर(वी.टी)। खागा तहसील क्षेत्र के खैरई गांव में मतदाता सूची से 72 मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटे जाने को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। प्रभावित मतदाताओं का आरोप है कि उन्होंने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के तहत निर्धारित फॉर्म भरकर सभी औपचारिकताएं पूरी की थीं इसके बावजूद उनके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए। मतदाताओं का कहना है कि नाम कटने की जानकारी मिलने के बाद गांव में रोष का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सावित्री देवी के कहने पर यह कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि सावित्री देवी ने बीएलओ (BLO) को शिकायत पत्र देकर मतदाता सूची से नाम कटवाने की मांग की थी जिसके बाद 72 मुस्लिम मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए। ग्रामीणों ने इस कार्रवाई को अनुचित बताते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। साथ ही मतदाता सूची में कटे हुए नामों को दोबारा जोड़ने की मांग भी जोर-शोर से उठाई जा रही है। मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जांच और समाधान की मांग की जा रही है, ताकि पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में पुनः शामिल किया जा सके।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- वोटर लिस्ट से 72 मुस्लिम मतदाताओं के नाम कटने पर आक्रोश
वोटर लिस्ट से 72 मुस्लिम मतदाताओं के नाम कटने पर आक्रोश
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
सीमित संसाधनों में अग्निशमन विभाग का दमदार प्रदर्शन
Posted by
timesvandana@gmail.com
More From Author
Posted in
Fatehpur
सीमित संसाधनों में अग्निशमन विभाग का दमदार प्रदर्शन
Posted by
timesvandana@gmail.com
ओंग थाना क्षेत्र में लूट की घटना से सनसनी
