चहल्लुम जुलूसों पर ड्रोन से निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

फतेहपुर(वंदना टाईम्स)। चहल्लुम पर्व के अवसर पर जिले में निकाले जा रहे जुलूसों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में कोतवाली क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर निकलने वाले जुलूसों की ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है।
ड्रोन के माध्यम से जुलूस मार्ग, भीड़भाड़ वाले स्थानों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थलों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय स्थिति पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा जुलूस मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार निगरानी रखे हुए है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने, भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थलों पर निरंतर निगरानी बनाए रखने तथा चहल्लुम पर्व को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

More From Author

निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, पासी बाबा मंदिर व गौशाला का किया निरीक्षण

2017 जैसा माहौल नहीं, 2022 में दो सीटों का नुकसान और अब 2027 से पहले संगठन में बढ़ती निराशा बनी चिंता का विषय!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *