संवाददाता – दीपक अग्निहोत्री
फतेहपुर (वी.टी)। हुसैनगंज स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस का औचक निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि दिवस में आने वाली महिलाओं, बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण संवेदनशीलता के साथ करते हुए सभी अनुमन्य स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करायें। साथ ही दिवस का सुपरविजन निरंतर करते रहें। उन्होंने कहा कि जो कार्य किये जा रहे हैं उनके संबंधित पोर्टल पर फीडिंग समय से कराई जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि मौके पर 12 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका था और बच्चों का ग्रोथ चार्ट भी भरा पाया। साथ ही 15 बच्चों का टीकाकरण, 6 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण शेष था। जिसमें चार महिलाओं का टीकाकरण और एनसी चेकअप हो चुका था। स्वास्थ्य परीक्षण में गर्भवती महिलाओं की रक्तचाप, शुगर, एवं यूरिन की जांच स्वास्थ्य टीम द्वारा की गई। इस दौरान सुपरवाइजर प्रशांत भारती एएनएम अनुपम चौधरी आंगनबाड़ी कार्यकत्री मिथिलेश कुमारी आशा माया देवी मौजूद रहीं
