स्वास्थ्य शिविर में 615 मरीजो का हुआ चेकअप, निःशुल्क बांटी गई दवाइयां व उपकरण
-लाल बहादुर शास्त्री चैरिटेबल ट्रस्ट एवं जन महाकल्याण समिति ने लगाया शिविर
फतेहपुर (वी.टी)। लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन एवं जन कल्याण महासमिति द्वारा औरेई गांव निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विभाकर शास्त्री, विशिष्ट अतिथि प्रधान दीपक द्विवेदी उर्फ बचोले महराज, विराज शास्त्री एवं कंसल्टेंट निशीत द्वारा फीता काट कर कैंप की शुरुआत की गई।
मुख्य अतिथि ने कहा कि कैंप हमारे पूर्वजों के आशीर्वाद से समाजसेवा के लिए लगाए जा रहे है। बुजुर्गों और माताओं बहनों को ग्राम स्तर पर ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके। कैंप में 615 पंजीकरण हुए जिसमें शुगर,हीमोग्लोबिन, बी पी, आंख, कान, HIV, सिफलिश,एवं फिजिशियन द्वारा आवश्यकतानुसार चिकित्सीय परामर्श देते हुए दवाओं एवं उपकरणों का निशुल्क वितरण किया गया। मोतियाबिंद या अन्य समस्याओं हेतु जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जन कल्याण महासमिति सचिव बीपी पाण्डेय द्वारा बताया गया कि सच्ची समाज सेवा स्वास्थ्य सेवा ही है।
कहा कि शिविर में ऐसे बुजुर्गों एवं महिलाओं की सेवा का अवसर मिल जाता है जिनको अस्पताल तक ले जाने वाला कोई नहीं है। ऐसे लोगों को घर पर सेवा देने का कार्य संस्था कर रही है। शिविर संयोजक धनंजय द्विवेदी, बृजेश द्विवेदी, नीटू मिश्रा, सुधांशु पांडे , कमल सिंह लोधी विजय द्विवेदी , नरेंद्र गुप्ता पुष्पेंद्र दीक्षित , विश्वबिहारी दुबे आर्यन सविता, सुदीप, आयुष,प्रकाश द्विवेदी ,दुर्गेश दुबे ने अतिथियों का स्वागत कर धन्यवाद दिया गया। इस मौके पर डा.राजीव शुक्ला, डा.हिमांशु, डा.आदित्य कुमार, डा.पवन त्रिपाठी, अजय सिंह चौहान,सौरभ सिंह, रियांका सिंह, श्रेया,आदर्श मिश्रा, विनीता मिश्रा, माया देवी, सत्यदेव उपस्थित रहे।
