तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से दादी की मौत, मासूम पोता गंभीर

फतेहपुर(वी.टी)। जनपद में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बहबलपुर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रेलर ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार बुजुर्ग महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका मासूम पोता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार परिवार शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहा था। तभी हुसैनगंज थाने के पास बहबलपुर गांव के समीप तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रेलर ने बाइक को रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि मासूम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पता रहा।

हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही हुसैनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ट्रेलर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

More From Author

अवैध संबंध के शक में विधवा महिला व युवक की पिटाई, वीडियो वायरल

औरेई गांव में लगा विशाल स्वास्थ्य शिविर, 615 मरीजों ने उठाया लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *