फतेहपुर (वी.टी)। मीडिया कर्मियों की स्वगणना कार्य हेतु विकास भवन सभागार में आयोजित मीडिया डे के अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ अविनाश त्रिपाठी ने कहा कि स्वगणना प्रक्रिया पूर्णतः डिजिटल है। आप सभी जन सामान्य को स्वगणना प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें एवं अधिकाधिक सहभागिता निभाएं। चलो निभायें अपनी जिम्मेदारी करें जनगणना में अपनी भागीदारी। इस संदेश के साथ मीडिया बंधु ऑनलाइन माध्यम से जनगणना की प्रक्रिया पूर्ण करें और अपनी स्वगणना पहचान संख्या जनरेट करें। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सरलता एवं पारदर्शिता के साथ अपनी जनगणना कर सकते हैं। स्वगणना से समय की बचत होने के साथ-साथ आंकडों की शुद्धता एवं विश्वसनीयता भी सुनिश्चित होती है। उन्होंने मीडिया कर्मियों से अपील किया कि प्रत्येक नागरिक जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं और निर्धारित अवधि के भीतर स्वगणना अवश्य करें। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने अपनी स्वगणना करने के साथ स्वगणना पहचान संख्या भी जनरेट किया।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- मीडिया बंधुओ ने स्वगणना कर जनरेट की पहचान संख्या
मीडिया बंधुओ ने स्वगणना कर जनरेट की पहचान संख्या
You May Also Like
More From Author
ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
