खागा में कांग्रेस की 16 किमी ‘मनरेगा बचाओ’ पदयात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

फतेहपुर(वी.टी)। मनरेगा बचाओ संग्राम में कांग्रेस ने मजदूरों संग की पद यात्रा
आज खागा विधानसभा के ग्राम त्रिलोचन पुर से तमाम ग्रामीण क्षेत्र होते हुए खागा नगर पंचायत तक लगभग सोलह किलो मीटर कांग्रेस पार्टी ने ग्रामीण मजदूरों को साथ लेकर पद यात्रा की । पदयात्रा में महिलाओं के संग भारी तादाद में मौजूद ग्रामीण सरकार विरोधी एवं मनरेगा बचाओ के नारे लगाते हुए नगर पंचायत में लगी गांधी प्रतिमा में माल्यार्पण कर यात्रा की समाप्ति की। पैदल यात्रा का नेतृत्व प्रदेश से नियुक्त प्रभारी कनिष्क पांडेय, जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी, शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा, ने किया। इसके पहले त्रिलोचन पुर गांव में आयोजित सभा में जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने भाजपा सरकार की सभी जन विरोधी नीतियों की खुल कर आलोचना की उन्होंने कहा कि अब मोदी जी को भारत की जनता पूर्ण रूप से पहचान चुकी है एवं उन्हें नकार चुकी है। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने भी कहा कि जिस प्रकार जनता को गुमराह कर मोदी जी ने उनके साथ विश्वासघात किया है देश कभी भूल नहीं सकता उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्हें अब जनता घृणा की दृष्टि से देख रही है एवं उन्हें कुर्सी से उतारने को व्याकुल है। पैदल यात्रा में मुख्यरूप से महिला नेता माधुरी रावत, प्रकाश पाण्डेय. हेमलता पटेल,वरिष्ठ नेता राजेंद्र शुक्ला, कलीम उल्ला सिद्दीकी, रंजीत मौर्य, देवी प्रकाश दुबे, आरिफ खान, असगर अली. आदित्य श्रीवास्तव, सैयद सहाब अली, रामलखन बाजपेई राम नरेश महराज,ओमप्रकाश कोरी नौशाद अहमद चौधरी मोइन राइन, नवनीत तिवारी, निजामुद्दीन, डॉ अब्दुल हमीद, नसीम अंसारी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

More From Author

शहीदों को नमन रेडक्रॉस के रक्तदान शिविर में 11 ने किया रक्तदान, 20 ने कराया पंजीकरण

प्लेवे इंग्लिश स्कूल में ISC 12वीं बोर्ड परीक्षा कड़ी सुरक्षा में शुरू, शिक्षकों ने विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *