फतेहपुर-शहर के प्लेवे इंग्लिश स्कूल में आईएससी कक्षा 12 की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या इरम जाफरी तथा हिंदी शिक्षिका शीला श्रीवास्तव ने बच्चों का मुंह मीठा करा कर उन्हें बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रबंधक हुसैन अख्तर जाफरी ने छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अंग्रेजी विषय के शिक्षक नितिन लहरी ने छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी विषय की समस्त तैयारी कराई वही विज्ञान वर्ग के छात्राओं को भली भांति तैयारी कराई गई। इसी प्रकार वाणिज्य एवं कला वर्ग में राज मौर्य तथा रूपेश गुप्ता ने पूरा सहयोग दिया। बच्चों को आईएससी बोर्ड परीक्षा की पूर्ण सुचिता के सभी नियमों का पालन कराया गया।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- प्लेवे इंग्लिश स्कूल में ISC 12वीं बोर्ड परीक्षा कड़ी सुरक्षा में शुरू, शिक्षकों ने विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला
प्लेवे इंग्लिश स्कूल में ISC 12वीं बोर्ड परीक्षा कड़ी सुरक्षा में शुरू, शिक्षकों ने विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
खागा में कांग्रेस की 16 किमी ‘मनरेगा बचाओ’ पदयात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
