फतेहपुर(वी.टी)। पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों की स्मृति की पूर्व संध्या पर जिला अस्पताल में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी चेयरमैन एवं इंडियन रेडक्रास डॉ.अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव नयन गिरि एवं मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेश की मौजूदगी में 11 रक्तदान हुए व 20 लोगों ने अगली बार रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित शिविर में रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया।रक्तदानियों में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रगति मिश्र, पति इंजीनियर अर्जुन शर्मा,अजीत सिंह,अरविंद कुमार,अतुल कुमार गुप्ता,हरीश श्रीवास्तव, वीरेंद्र यादव,प्रवीण,शिवम साहू, हिमांशु, विवेक श्रीवास्तव प्रमुख रहे। रक्तदानियों को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, संजय कुमार श्रीवास्तव,रामप्रकाश मौर्य,सुरेश कुमार श्रीवास्तव, गोरेलाल,हिमांशु श्रीवास्तव,जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र विभागाध्यक्ष डॉ.वरद वर्धन,डॉ. अभिषेक,अशोक शुक्ल,बृजकिशोर, विनोद,कौशल श्रीवास्तव,दिव्या वर्मा,दीपाली,कमला प्रसाद,शशि,पूजा तिवारी,सुलभ उपस्थित रहे।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- शहीदों को नमन रेडक्रॉस के रक्तदान शिविर में 11 ने किया रक्तदान, 20 ने कराया पंजीकरण
शहीदों को नमन रेडक्रॉस के रक्तदान शिविर में 11 ने किया रक्तदान, 20 ने कराया पंजीकरण
You May Also Like
More From Author
ट्रैक्टर एजेंसी की चोरी का खुलासा न होने के बाद चोरों के हौसले बुलंद, शराब व्यवसाय के घर 50लाख रुपए चोरों ने उड़ाएं कस्बे में दहशत
