महेश द्विवेदी और आरिफ गुड्डा ने किया सत्ता परिवर्तन का दावा, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा
फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। दिल्ली में आयोजित विरोध प्रदर्शन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सत्ता परिवर्तन का दावा किया। राहुल गांधी के आह्वान पर जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी और शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में जिले के कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए थे।
जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि जनता अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो रही है और अपने हक के लिए आवाज उठा रही है। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा हालात में भाजपा सरकार की चुनौतियां बढ़ रही हैं और जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। वहीं शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने प्रदर्शन को सफल बताते हुए छात्रों पर पुलिस की कथित बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की निंदा की साथ ही कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध का सम्मान होना चाहिए। जनता के बीच बढ़ता असंतोष आने वाले समय में राजनीतिक बदलाव का संकेत है।
प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेता कलीम उल्ला सिद्दीकी, ओम प्रकाश कोरी और आरिफ खान ने भी अपने विचार रखे। कांग्रेस नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत शर्मा को लेकर भेदभाव के आरोप लगाए और निष्पक्षता के मुद्दे पर सवाल उठाए।
