फतेहपुर(वी.टी)। जनपद के मलवां विकासखंड क्षेत्र के पनई इनायतपुर गांव में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। खाद गड्ढे की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को चिन्हित कर ध्वस्त कर दिया गया। सरकारी जमीन पर कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया गया था जिसकी शिकायत मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम की मौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। प्रशासन ने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेगा।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप
अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप
You May Also Like
More From Author
चिकित्सक ने सरकारी अधिवक्ता पत्नी पर लगाया हत्या करने की साजिश रचने का आरोप
