फतेहपुर(वी.टी)। जनपद में डॉक्टर दीपक शर्मा ने पत्नी शासकीय अधिवक्ता मनीषा गुप्ता पर जान से मारने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित चिकित्सक ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से मिलकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पति का आरोप है कि संपत्ति और पैसों के विवाद को लेकर पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा है जिसके चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है। बताया कि उन्हें एक अज्ञात कॉल के जरिए पेशी पर आने को कहा गया और साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। पत्नी ने घर में ताला लगाकर कब्जा करने की कोशिश कर रही है जिससे परेशानी और बढ़ गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- चिकित्सक ने सरकारी अधिवक्ता पत्नी पर लगाया हत्या करने की साजिश रचने का आरोप
चिकित्सक ने सरकारी अधिवक्ता पत्नी पर लगाया हत्या करने की साजिश रचने का आरोप
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
चाकू से गोदकर महिला की निर्मम हत्या,सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना
