संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

फतेहपुर(वी.टी)। गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़ा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। 35 वर्षीय राजा यादव ने कथित तौर पर घर में हुए विवाद के बाद यह कदम उठाया। बीती देर शाम किसी बात को लेकर परिवार के भीतर कहासुनी हुई थी जिसके बाद यह घटना सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

More From Author

अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

कृष्णा फार्मास्यूटिकल्स एवं सांवरिया क्लिनिक का भव्य शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *