भस्मासुर साबित हो रही है भाजपा की गुट बाजी

सवाल तो पूछेंगे❓

👉अनुशासित कहीं जाने वाली भारतीय जनता पार्टी इन दिनों फतेहपुर जनपद में तार तार होती नजर आ रही है। आरोप प्रत्यारोप पार्टी में कार्यकर्ताओं के बीच आम बात हो गई है। पार्टी के अंदर शुरू झगड़ा जनाआधार को भी काफी प्रभावित कर रहा है। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल व भाजपा नेत्री पूनम श्रीवास्तव के बीच इस ताजे विवाद को शांत करने वाले तो कम लेकिन पार्टी के अंदर दर्शकों की संख्या अधिक नजर आ रही है।
फतेहपुर जनपद में भाजपा की गुटबाजी कोई नई बात नहीं है। यहां की गुटबाजी ने अभी तक पार्टी को काफी नुकसान भी पहुंचाया है।विधानसभा से लेकर लोकसभा में यही गुटबाजी पार्टी के लिए भस्मासुर बन चुकी है। अब इस नए विभाग को लेकर भाजपा एक बार फिर बड़े नुकसान के लिए तैयार हो रही है। पूर्व जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल पर जिस तरह के आरोप भाजपा नेत्री पूनम श्रीवास्तव ने लगाए हैं उसे लेकर पिछले कई दिनों से पार्टी के अंदर ही नहीं बल्कि जनपद में बवाल मचा हुआ है। 25 लख रुपए की मोटी रकम लिए जाने के आरोप में घिरे पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने जो सफाई दी है उसे मानना या फिर ना मानना यह पार्टी के अंदर का मामला है। लेकिन इतना तो सच है कि जिस भाजपा नेत्री ने रुपए दिए जाने की बात कही है उनके पति विनोद श्रीवास्तव भी कुछ काम चर्चित नहीं है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में लिपिक के पद पर काम करने वाले श्री श्रीवास्तव के कारनामों की चर्चा किसी से छुपी नहीं है। लग्जरी जीवन विलासिता के सारे संसाधनो का होना इनके धन्ना सेठ होने का एहसास जनपद के लोगों को होता रहता है।
25 लाख रुपए के गहराते इस कांड में दर्शक दीर्घा में बैठे कोई भी छोटा या बड़ा भाजपा नेता बीच बचाव की भूमिका में नहीं आया। यहां तक क्षेत्रीय कार्यालय ने भी चुप्पी साथ रखी है ।ऐसा लगता है किप्रदेश नेतृत्व भी फतेहपुर की गुटबाजी से अजीज आकर इस विवाद से मुंह मोड़ लिया है।
लगाए जाने वाले आरोपो को लेकर यदि दोनों पक्षों से प्रदेश नेतृत्व सवाल नहीं पूछेगा तो भाजपा को पुनः एक बार फिर बड़े नुकसान के लिए तैयार रहना होगा।

✍️ नागेंद्र सिंह अध्यक्ष फतेहपुर प्रेस क्लब

More From Author

भारत का संविधान सम्राट अशोक के आदर्शों से प्रेरित है-पूर्व विधायक

रामनवमी पर कालिकन मंदिर में गूंजे जयकारे, धूमधाम से मना श्रीराम जन्मोत्सव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *