फतेहपुर(वी.टी)। श्री रामनवमी को लेकर शहर के सिद्ध पीठ कालिकन मंदिर में राम जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य ट्रस्टी सोनू गुप्ता ने श्रद्धालुओं के साथ भगवान श्री राम की आरती उतारी। भगवान श्री राम का जन्म होते ही पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। तत्पश्चात विशाल कन्या भोज एवं प्रसाद वितरण किया गया।बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राम का आशीर्वाद ले प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर परिसर घंटा घड़ियाल शंख ध्वनि व जयकारों से गुंजायमान रहा। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में पूजन अर्चन करते रहे। भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने बताया कि कई वर्षों से कार्यक्रम किया जा रहा है और आगे भी इसे जारी रखा जाएगा। इस मौके पर वैभव द्विवेदी, अभय जोशी, महेंद्र मौर्य,रविंद्र यादव, जितेन्द्र मल्होत्रा, लाल जी यादव, अजय गुप्ता, केशव राम त्रिपाठी,राजन गुप्ता, मनोज रस्तोगी, अशोक कश्यप,आनंद श्रीवास्तव, पवन आदि तमाम श्रद्धालु व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- रामनवमी पर कालिकन मंदिर में गूंजे जयकारे, धूमधाम से मना श्रीराम जन्मोत्सव
रामनवमी पर कालिकन मंदिर में गूंजे जयकारे, धूमधाम से मना श्रीराम जन्मोत्सव
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
सीमित संसाधनों में अग्निशमन विभाग का दमदार प्रदर्शन
Posted by
timesvandana@gmail.com
More From Author
Posted in
Fatehpur
सीमित संसाधनों में अग्निशमन विभाग का दमदार प्रदर्शन
Posted by
timesvandana@gmail.com
भस्मासुर साबित हो रही है भाजपा की गुट बाजी
