आंगनबाड़ी रिश्वत कांड!

फतेहपुर जिले के बहुआ विकास खंड से आंगनबाड़ी विभाग में भ्रष्टाचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कठवारा गांव में तैनात आंगनबाड़ी सुपरवाइजर शारदा वर्मा को रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद किया गया है।

आरोप है कि सुपरवाइजर शारदा वर्मा आंगनबाड़ी कार्यकत्री से पोषाहार (दाल, पंजीरी और दलिया) वितरण के बदले हर महीने 1500 रुपये की अवैध मांग करती थी। पीड़िता आंगनबाड़ी कार्यकत्री ऊषा देवी ने बताया कि हर माह खाद्यान्न वितरण के दौरान उससे जबरन रिश्वत ली जाती थी। लगातार हो रही वसूली से परेशान होकर कार्यकत्री ने रिश्वत लेते समय वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

इसके बाद पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है और कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। वीडियो वायरल होने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

More From Author

फतेहपुर डबल मर्डर सनसनी!

अस्मिता खेलो इंडिया महिला एथलेटिक्स लीग का आयोजन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *