फतेहपुर जिला एथलेटिक्स संघ, फतेहपुर द्वारा भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के तत्वावधान में अस्मिता – खेलो इंडिया महिला एथलेटिक्स लीग 2025-26 का आयोजन मंगलवार को जिला क्रीड़ा स्टेडियम शांति नगर में किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन क्रीड़ा अधिकारी संजय कुमार भारती ने किया। उन्होंने बालिकाओं को खेलों में निरंतर भागीदारी, अनुशासन एवं नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया।
मीट मैनेजर के अनुसार प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग की 41 एवं अंडर-16 वर्ग की 58 बालिकाओं ने भाग लिया। कुल 11 विद्यालयों की प्रतिभागियों के बीच एकदिवसीय प्रतियोगिता में 11 ट्रैक व फील्ड स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
प्रतियोगिता परिणाम
अंडर-14 वर्ग:
60 मीटर में अनन्या सिंह प्रथम, वैष्णवी द्वितीय और दिव्यांशी सिंह तृतीय रहीं।
600 मीटर में अनन्या सिंह ने पहला, दिव्यांशी सिंह ने दूसरा तथा शिवांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
लॉन्ग जंप में श्रुति सिंह प्रथम, अंशिका पटेल द्वितीय और पूजा तृतीय रहीं।
शॉट पुट में नाश्री यादव प्रथम, वर्तिका सिंह द्वितीय और सोनाली तृतीय रहीं।
डिस्कस थ्रो में वर्तिका सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-16 वर्ग:
60 मीटर में यामिनी पटेल प्रथम, पलक द्वितीय और रचना तृतीय रहीं।
600 मीटर में मीना देवी प्रथम, रचना द्वितीय और सिमता तृतीय रहीं।
लॉन्ग जंप में मीना देवी प्रथम रहीं।
शॉट पुट में यामिनी पटेल ने पहला स्थान प्राप्त किया।
जेवलिन थ्रो में सर्वदा सिंह प्रथम रहीं।
डिस्कस थ्रो में कविता जखरा हुसैनी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विजेताओं को पदक व प्रमाण पत्र जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह द्वारा प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में संयुक्त सचिव सीमा चौहान एवं कार्यकारिणी सदस्य शिव प्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य महिला खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना रहा।
