फतेहपुर डबल मर्डर सनसनी!

फतेहपुर जिले में अलग–अलग थाना क्षेत्रों से हत्या की दो वारदातें सामने आई हैं, जिससे पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। एक ओर जहां गांव के बाहर गला रेतकर युवक की निर्मम हत्या की गई, वहीं दूसरी ओर निचली गंगा नहर से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। दोनों ही मामलों में पुलिस जांच में जुटी हुई है।

पहली घटना मलवां थाना क्षेत्र के सराय सहजादा गांव की है, जहां गांव के बाहर एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक का गला रेतकर हत्या की गई है। मृतक की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। युवक ने जींस का पैंट और जैकेट पहन रखी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

वहीं दूसरी घटना ललौली थाना क्षेत्र के गौरी गांव के समीप की है, जहां निचली गंगा नहर में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को नहर से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस महिला की पहचान कराने के साथ-साथ यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मामला हत्या का है या कोई अन्य कारण।

फिलहाल दोनों ही घटनाओं को लेकर पुलिस की टीमें जांच-पड़ताल में जुटी हुई हैं। एक ही जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर मिले शवों से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

More From Author

फतेहपुर में SP ने चलाई तबादला एक्सप्रेस!

आंगनबाड़ी रिश्वत कांड!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *