आवास दिलाने के नाम पर लोगों से दलाल ने कर ली वसूली
-माधव मेदनीपुर के लोगों ने अवैध कब्जों एवं नहर में पानी न आने की डीएम से की शिकायत
फतेहपुर(वन्दना टाइम्स) कांग्रेस नेता पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान,राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शिवाकांत तिवारी,उदित अवस्थी के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने तेलियानी विकास खंड के माधव मेदनीपुर गांव के लोगों से आवास के बदले गरीबों से पैसे लिए जाने,सरकारी तालाबों,चकरोडों में अवैध कब्जे,नहर में पानी न आने पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंप कर संबंधित समस्याओं की निराकरण की मांग की।
कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी नेताओं एवं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राधा नगर थाना क्षेत्र के कवि निवासी सूर्य पासवान द्वारा गांव की मीरा सुरेश सिंह कमली सीमा राम सिंह अंजला साधना शारदा गंगा प्रसाद आदि से ₹5000 से लेकर ₹45000 तक की अवैध वसूली की यह कहकर कर ली गई कि उन्हें आवाज दिलाया जाएगा मांगने पर अब सूर्य द्वारा पैसा नहीं दिया जा रहा है।उन्होंने बताया कि गांव में पांच बीघा से अधिक क्षेत्रफल में तालाब दर्ज है जबकि मौके पर कहीं भी तालाब दिखाई नहीं पड़ रहा है।तालाबों की जमीनों पर लोगों ने कब्जा कर रखा है।इसके साथ ही ग्राम समाज की अन्य जमीनों चकरोड,खलिहान,गौचर,घूर,बंजर जमीनों पर भी लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है जिसे खाली कराया जाए।उन्होंने कहा कि मौसम की बेरुखी के चलते जिला सूखे की ओर जा रहा है बावजूद इसके नहर में पानी नहीं आ रहा जिससे किसान खरीफ की महत्वपूर्ण फसल धान की रोपाई एवं रोपी गई फसल को बचा नहीं पा रहे हैं।जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में संबंधित प्रकरणों की जांच करा कर दोषियों पर कार्रवाई करने एवं समस्याओं का निराकरण कराए जाने की मांग की है।
