फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। नगर के प्राथमिक विद्यालय अस्ती में पत्नी के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने 200 छात्रों को स्टेशनरी वितरित कर उनसे संवाद स्थापित किया।उन्होंने बच्चों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी हौसला अफजाई की और कहा कि जिस तरह से परिषदीय विद्यालय में पठन-पाठन का माहौल है वह सहसा देखने को नहीं मिलता। पुलिस अधीक्षक ने बच्चों से मन लगाकर अनुशासित ढंग से पढ़ाई करने को कहा।उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन का आधार है अनुशासन बनाए रखें।निरंतर विद्यालय और आगे बढ़ें।प्रधानाध्यापिका राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आशिया फारूकी द्वारा लाइब्रेरी,एक्टिविटी हाल,किचन गार्डन,कक्षाओं की सुंदरता एवं विद्यालय वातावरण की भी उन्होंने प्रशंसा की और भरोसा दिया कि आगे भी बच्चों को आगे बढ़ाने में सहयोग देते रहेंगे।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- पत्नी संग अस्ती विद्यालय पहुंचे एसपी ने बच्चों को दी स्टेशनरी
पत्नी संग अस्ती विद्यालय पहुंचे एसपी ने बच्चों को दी स्टेशनरी
You May Also Like
More From Author
विवाह पंजीकरण में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
