फतेहपुर(वी.टी)। जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे रहिमाल मजरे जमरावा गांव में दबंगों ने जहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। जिसे गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान जब युवक के माता-पिता बीच-बचाव के लिए आगे आए तो दबंगों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- दबंगों का कहर पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, माता-पिता भी घायल
दबंगों का कहर पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, माता-पिता भी घायल
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
कुएं में गिरकर 5 साल के मासूम की मौत, 4 घंटे बाद मिला शव
