फतेहपुर(वीटी)। जनपद के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोरसम गांव में एक दर्दनाक हादसे में 5 वर्षीय मासूम बच्चे की कुएं में गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, मासूम बच्चा घर के बाहर खेल रहा था तभी अचानक लापता हो गया। काफी देर तक जब वह नजर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। धीरे-धीरे ग्रामीण भी खोजबीन में जुट गए और करीब चार घंटे तक आसपास के इलाकों में तलाश की गई। तलाश के दौरान गांव के एक पुराने और जर्जर कुएं में बच्चे का शव दिखाई दिया जिससे हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि खेलते समय मासूम का पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- कुएं में गिरकर 5 साल के मासूम की मौत, 4 घंटे बाद मिला शव
कुएं में गिरकर 5 साल के मासूम की मौत, 4 घंटे बाद मिला शव
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
तेज रफ्तार कार पोल से टकराकर खंती में गिरी, दो की मौत, पांच घायल
