फतेहपुर(वी.टी)। जिले के अशोथर थाना क्षेत्र के पुर बुजुर्ग गांव के पास शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले विद्युत पोल से टकराई और फिर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार में कुल सात लोग सवार थे जो एक बरात समारोह से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- तेज रफ्तार कार पोल से टकराकर खंती में गिरी, दो की मौत, पांच घायल
तेज रफ्तार कार पोल से टकराकर खंती में गिरी, दो की मौत, पांच घायल
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
‘त्रिपाठी नैचुरल्स’ का भव्य उद्घाटन, अगरबत्ती निर्माण इकाई शुरू
