फूलन देवी की जयंती पर सपा कार्यालय में हुई गोष्ठीफूलन देवी की जयंती पर सपा कार्यालय में हुई गोष्ठी

फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार सोमवार को सपा कार्यालय फतेहपुर में पूर्व सांसद एवं वीरांगना फूलन देवी की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि फूलन देवी का जीवन संघर्षपूर्ण और विवादों से भरा रहा। उन्होंने कठिन परिस्थितियों से निकलकर राजनीति तक का सफर तय किया। उन्होंने कहा कि फूलन देवी का जीवन आज भी अन्याय के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक माना जाता है। कार्यक्रम में सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, दयालु गुप्ता, दलजीत निषाद, विपिन यादव, रीता प्रजापति, संगीता राज पासवान, नरेश कोरी, देवेंद्र लोधी, अखिलेश सविता, हीरालाल साहू, असरार अहमद, चंद्रशेखर बेदी, राजबाबू यादव, अनिल यादव, गार्गीदीन बाजपेई, रईस खान, डॉ. अमित पाल, सुहैल खान हेमू, सुनील उमराव, नरेश उमराव, ज्ञान सिंह, धर्मपाल पटेल, अनूप यादव, कामता प्रसाद, रमेश लोधी, अजय चौधरी, शैलेन्द्र मिश्रा राजू, अरविंद सिंह यादव, बाबू सिंह कुशवाहा, विमलेश पटेल, इरफान सिद्दीकी, अभिषेक उमराव, मयंक पटेल, गिरजा शंकर विश्वकर्मा, शोभित पाल, अब्दुल रशीद समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More From Author

पिकअप पलटने से 29 श्रद्धालु घायल, सात गंभीर हालत में कानपुर रेफर

भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा व पति पर धोखाधड़ी, उत्पीड़न और धमकी के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *