भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा व पति पर धोखाधड़ी, उत्पीड़न और धमकी के आरोप

भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा उनके पति पर उत्पीड़न एवं धमकी का आरोप
-कानपुर के प्रतीक,रेखा राजपूत एवं फतेहपुर की राधा देवी ने धोखाधड़ी का लगाया आरोप
-कहा सत्ता की हनक पर खुलेआम करते गुंडई,कई मुकदमे दर्ज फिर भी निरस्त नहीं हुए शस्त्र लाइसेंस

फतेहपुर (वन्दना टाइम्स)। भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा उनके पति अवधेश मिश्र एवं पुत्र सौरभ मिश्र द्वारा बड़े पैमाने पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का गैंग बना रखा गया है।आज कानपुर नगर के बर्रा निवासी प्रतीक मालवीय,राधानगर फतेहपुर की रहने वाली राधा देवी एवं सनिगवां कानपुर नगर की रेखा राजपूत ने मां,बेटे और पिता की त्रिमूर्ति की कहानी बयां करते हुए आरोप लगाया कि योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस की नीति को ये मिट्टी में मिला रहे हैं।सत्ता की हनक दिखा लोगों के साथ धोखाधड़ी करना धमकी देना उनकी आदत में शुमार हो गया है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रतीक मालवीय ने कहा कि ईंट भट्ठा चलाने एवं व्यापार के नाम पर उनसे 2 करोड़ से अधिक की धनराशि ले ली गई।उनका पैसा वापस नहीं किया जा रहा है।रेखा मिश्रा एवं अवधेश मिश्र के विरुद्ध फतेहपुर कोतवाली,काकादेव चकेरी एवं जहानाबाद थाना में कई मुकदमें दर्ज हैं।कई बार शिकायत के बावजूद इनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त नहीं किए गए हैं जबकि उनके द्वारा बराबर धमकी दी जा रही है।उधर राधा देवी ने तीन ट्रैकों को चलवाने के नाम पर ले लिए गए लेकिन अनुबंध की शर्तों को पूरा नहीं किया गया जो चेक दी गई वह बाउंस हो गई।
उन्होंने बताया कि ट्रकों की न तो किश्त जमा कर रहे हैं और नहीं गाड़ी वापस की जा रही है।धमकी ऊपर से दी जा रही है।कहा कि जहानाबाद में दर्ज मुकदमें में सत्ताधारी विधायक द्वारा दखलंदाजी की वजह से ट्रकों की बरामदगी नहीं कराई जा रही है। गत जुलाई महीने में जहानाबाद के एक ईंट भट्ठे में ट्रक खड़े होने की सूचना पर जब वह पहुंची तो इनके द्वारा गाली गलौज व धमकी देकर वहां से भगा दिया गया।कानपुर नगर के सनिगवां की रेखा राजपूत ने भी भाजपा नेत्री रेखा मिश्रा उनके पति के ऊपर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। अधिकारियों से मांग किया है कि इनके दर्ज मुकदमों को संज्ञान में लिया जाए और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

More From Author

फूलन देवी की जयंती पर सपा कार्यालय में हुई गोष्ठीफूलन देवी की जयंती पर सपा कार्यालय में हुई गोष्ठी

कोटेदार पर अभद्रता और राशन में कटौती के आरोप, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *