22 सितंबर को निकलेगी भगवान बलराम की भव्य शोभायात्रा


नहर कॉलोनी से शुरू होकर जिला मुख्यालय पहुंचेगी यात्रा, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन


फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। भारतीय किसान संघ की ओर से 22 सितंबर को भगवान बलराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। जिलाध्यक्ष शिवप्रकाश सिंह ने कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान बलराम जी की शोभायात्रा 22 सितंबर को नहर कॉलोनी से प्रारंभ होगी। यहां से यात्रा पटेलनगर चौराहा, वर्मा चौराहा, ज्वालागंज होते हुए डाक बंगला पहुंचेगी और इसके बाद जिला मुख्यालय जाएगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में किसान, भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। संघ की ओर से प्रमुख रूप से किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर 12 हजार रुपये प्रतिवर्ष किए जाने की मांग उठाई जाएगी। इसके साथ ही किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों और समस्याओं को भी ज्ञापन में शामिल किया जाएगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान बलराम जी किसानों के आराध्य हैं और उनकी शोभायात्रा के माध्यम से किसानों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से गांव-गांव संपर्क कर किसानों को कार्यक्रम में शामिल कराने की अपील की। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिवप्रकाश सिंह समेत भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More From Author

यूपीआई मर्चेंट शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने उठाई आवाज, वित्त मंत्री को भेजा मांग पत्र

किसानों ने मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *