किसानों ने मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने सोमवार को प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष ठा. भीम सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में किसानों की समस्याओं के समाधान के साथ कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई मांगें उठाई गईं। किसान यूनियन ने किसानों के लिए अलग किसान आयोग का गठन किए जाने की मांग की। इसके अलावा मंडियों में जैविक अनाज की खरीद के लिए अलग केंद्र स्थापित करने तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की मांग की गई। संगठन ने किसानों को राहत देने के लिए टोल टैक्स समाप्त करने की भी मांग रखी।
ज्ञापन में पेट्रोल, डीजल और बिजली की बढ़ती कीमतों को कम करने, भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की व्यवस्थाओं में सुधार किए जाने की मांग की गई। किसान संगठन ने हादसों में किसानों और जवानों की मौत होने पर उनके परिजनों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता बढ़ाने की भी मांग उठाई।
जिलाध्यक्ष ठा. भीम सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि संगठन किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाता रहेगा। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो किसान यूनियन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

More From Author

22 सितंबर को निकलेगी भगवान बलराम की भव्य शोभायात्रा

उत्साहित कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय सचिव का किया जोरदार स्वागत संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर दिया जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *