यूपीआई मर्चेंट शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने उठाई आवाज, वित्त मंत्री को भेजा मांग पत्र

फतेहपुर(वंदना टाईम्स)। उत्तम उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी के नेतृत्व में व्यापारी नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा तथा वित्त मंत्री को संबोधित मांग पत्र में यूपीआई मर्चेंट शुल्क एमडीआर पर 18 फीसदी जीएसटी की दोहरी मार और बैंकों के नगदी प्रबंधन लाभ को लेकर पत्र सौंपा।
उन्होंने कहा कि बैंकों के नगदी प्रबंधन में बचत और स्वयं के ऐप्स का लाभ डिजिटल इंडिया और यूपीआई के व्यापक प्रचार प्रसार के कारण बैंकों को अब नगद लेन-देन में होने वाले भारी भरकम खर्चों से राहत मिली है।मांग किया कि प्रस्तावित एमडीआर शुल्क निरस्त किया जाए।व्यापारियों के लिए शुल्क संबंधी शिकायत निवारण तंत्र बनाया जाए। डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहन देने की नीति को जारी रखा जाए। व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए एक समिति गठित की जाए जो जीएसटी,आयकर अनुपालन, बैंकिंग शुल्क एवं एमडीआर से संबंधित व्यापारिक समस्याओं का अध्ययन करें।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय व्यापार जगत देश को डिजिटल और पारदर्शी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए सरकारी संकल्प के साथ हमेशा मजबूती से खड़ा रहा है।ऐसी दशा में मर्चेंट शुल्क नीति पर पुनर्विचार किया जाए तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा करते हुए इसे वापस लिया जाए।इस दौरान जय किशन,संदीप श्रीवास्तव,मनोज कुमार साहू,प्रेमदत्त उमराव,प्रशांत सिंह चौहान,धनंजय मिश्र,अनिल महाजन,सलामत अली,राजकुमार गुप्त,गोपाल जी,दीपक तिवारी आकाश सिंह भदौरिया,संदीप श्रीवास्तव,भंवर सिंह,सौरभ गुप्त भी मौजूद रहे।

More From Author

कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों ने प्रदेश स्तरीय बास्केटबॉल में जीता कांस्य पदक

22 सितंबर को निकलेगी भगवान बलराम की भव्य शोभायात्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *