छात्रों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे शिक्षकों व अभिभावकों का मोहां मन_
फतेहपुर(वी.टी)। चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र के अंतर्गत कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भावनात्मक एवं सांस्कृतिक विदाई समारोह “एक नई शुरुआत” का आयोजन किया गया। शुभारंभ अतिथियों के औपचारिक स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कक्षा 11वीं की छात्राओं एवं शिक्षिका सुश्री ओइंद्रिला द्वारा प्रस्तुत “दिव्य चरण” प्रार्थना नृत्य ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को “भविष्य की मशाल वाहक” के रूप में सम्मानित किया गया।विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को जीवन में हमेशा आगे बढ़ते रहने, सफलता की ऊंचाइयों को छूने,परिवार के साथ साथ विद्यालय और शहर का नाम रोशन करने के प्रेरणादायक संदेश दे उज्ज्वल भविष्य की कामना की।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला में कक्षा 11वीं की छात्राओं द्वारा लयबद्ध नृत्य अभिव्यक्ति की धुन (गीत), कक्षा 11वीं के छात्रों द्वारा ताल में कदम (नृत्य) तथा शानदार चाल (रैंप वॉक) ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा 12वीं के छात्र आर्यन और कक्षा 11वीं के छात्र विपुल पाल ने विदाई भाषणों में विद्यालय से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया। कक्षा 12वीं के छात्र आदित्य पाल ने गायन प्रतिभा से सभी की सराहना प्राप्त की। संगीत विभाग द्वारा प्रस्तुत “विरासत को आगे बढ़ाना” ने सांस्कृतिक मूल्यों के महत्व को रेखांकित किया।समारोह के अंतर्गत कक्षा 12वीं से कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों तक सैश वितरण किया गया। ।इसके पश्चात विषय शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को भविष्य के निर्माताओं के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।कार्यक्रम का समापन कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों अमन और अद्विका द्वारा प्रस्तुत कृतज्ञता ज्ञापन के साथ हुआ जिसमें विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर डायरेक्टर प्राची श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या , प्रबंध तंत्र से सुनील श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव,अनुराधा श्रीवास्तव, नीलम सिंह एवं मुस्कान श्रीवास्तव, दर्शित श्रीवास्तव बिन्दकी सीपीएस प्रधानाचार्य नितिन तिवारी, बकेवर सीपीएस प्रधानाचार्या नीता मिश्रा की उपस्थिति रही।
