फतेहपुर(वी.टी)। महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा एवं महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति बुधवार को जनपद पहुंचेंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी ऋषान्त कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा जनपद में महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की समीक्षा के साथ महिला जनसुनवाई, जागरूकता चौपाल एवं निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।महिला जनसुनवाई का आयोजन 4 फरवरी को जीटी रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में किया जाएगा।आयोग की सदस्य महिलाओं की शिकायतें सुनेंगी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगी। जिला प्रशासन ने पीड़ित महिलाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर समस्याएं जनसुनवाई के माध्यम से आयोग के समक्ष रखें।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा को 4 फरवरी को आयेगीं महिला आयोग की सदस्य!
महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा को 4 फरवरी को आयेगीं महिला आयोग की सदस्य!
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
साइबर ठगी से बचाव को ग्रामीणों को किया जागरूक
Posted by
Vandana Times
More From Author
डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की क्रीडा प्रतियोगिता के समापन पर विजेता छात्रों का हुआ सम्मान!
