फतेहपुर (वी.टी)। चिकित्सा क्षेत्र की प्रथम महिला चिकित्सक डॉक्टर एलिजाबेथ ब्लैकवेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में करूणा जीवन ज्योति नर्सिंग होम में विश्व महिला चिकित्सक दिवस धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया। करुणा जीवन ज्योति नर्सिंग होम में विश्व महिला चिकित्सक दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में केक काटा गया और डॉ.अर्चना मिश्रा ने डॉ. ब्लैकवेल के संघर्षपूर्ण जीवन और चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्ष 1849 में डॉ. ब्लैकवेल ने पहली महिला फिजिशियन के रूप में डिग्री प्राप्त कर महिलाओं के लिए चिकित्सा क्षेत्र के द्वार खोले। कार्यक्रम में डॉ.अमित मिश्रा एवं डॉ.अर्चना मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान एएनएम पदमा, सावित्री, जीएनएम रिया यादव, सरेनी, इला सहित नर्सिंग होम का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने महिला चिकित्सकों के समर्पण की सराहना करते हुए समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- करुणा जीवन ज्योति नर्सिंग होम में मनाया गया विश्व महिला चिकित्सक दिवस!
करुणा जीवन ज्योति नर्सिंग होम में मनाया गया विश्व महिला चिकित्सक दिवस!
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
साइबर ठगी से बचाव को ग्रामीणों को किया जागरूक
Posted by
Vandana Times
More From Author
चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक नई शुरुआत का हुआ सांस्कृतिक आयोजन!
