फाइलेरिया उन्मूलन को टीम भावना से काम कर सफल बनाने के निर्देश 

डीएम ने बैठक कर व्यापक प्रचार प्रसार कराने को कहा 

फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स में अधिकारियों,कर्मचारियों से समन्वय बनाकर टीम भावना के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विकास खण्डों में प्रधानों,कोटेदारों,सचिवों के साथ तालमेल बनाकर अभियान को गतिविधियों से अवगत कराएन तथा मानक के अनुरूप फाइलेरिया उन्मूलन की दवा खिलाएं। जागरूकता को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने को भी कहा।    जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना को निर्देशित किया कि जिन विकास खण्डों में आशा,आंगनबाड़ी का प्रशिक्षण शेष रह गया है उसे जल्द से जल्द पूरा करा लिया जाए।स्कूलों में नामित मॉडल अध्यापकों को भी इसकी जानकारी दें और बनाए गए माइक्रो प्लान के अनुसार दवा का सेवन मानक के अनुरूप कराएं।उन्होंने अभियान की हर दिन की निगरानी रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश दिए। आगामी त्योहारों में छुट्टियों में लोग घर आते हैं उन्हें दवा खिलाने का काम किया जाए।स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लॉक स्तर पर छूटे हुए लोगों की सूची तैयार की गई है।वह सूची कोटेदारों को उपलब्ध कराई जाए। 15 नवंबर तक लक्ष्य समूह को दवा सेवन करा हर हाल में कराना सुनिश्चित करें।त्रि औषधि सेवन फाइलेरिया से बचाव के लिए जो दिशा निर्देश हैं उनकी निगरानी की जाए।    उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में बच्चों तक पहुंच बनाने,आईसीडीएस को आंगनबाड़ी स्तर पर जन जागरूकता फैलाने तथा पूर्ति विभाग को राशन वितरण केंद्रों के माध्यम से संदेश प्रसारित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि फाइलेरिया एक गंभीर व असाध्य रोग है जिससे केवल नियमित दवा सेवन द्वारा ही बचा जा सकता है।उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं,एक सप्ताह पूर्व हुए प्रसव की धात्री महिलाओं,जीरो से एक वर्ष के बच्चे व अति गंभीर रोगियों को दवा नहीं खिलाई जाए।इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर यू.बी.सिंह,जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,बेसिक शिक्षाधिकारी प्रिंसी मौर्या सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

More From Author

जालौन जनपद की कालपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष की हत्या पर अधिवक्ताओं ने रोष जता किया प्रदर्शन

भगवान श्रीराम राज्याभिषेक में  झलकी समरसता, राजगददी पर विराजते ही जयकारों से गूंजी अयोध्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *