कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली महारैली की तैयारियों की दी जानकारी

एक नवंबर को दिल्ली में होगी महारैली, फतेहपुर से करीब 500 कार्यकर्ता होंगे शामिल

फतेहपुर(वंदना टाईम्स)। कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि और गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती मनाई गई। इस दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली महारैली की तैयारियों की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने भाजपा पर वोट चोरी के जरिए सत्ता हासिल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने दावा किया कि महारैली में प्रदेश से 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग भी उठाई। शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने कहा कि दिल्ली महारैली में जिले से करीब 500 कार्यकर्ता शामिल होने के लिए रवाना होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी के मामले में अधिकारियों पर कार्रवाई करना उचित नहीं है और इसके लिए सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों, मजदूरों और युवाओं के साथ मिलकर संघर्ष करेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शेख एजाज अहमद, फजलुर्रहमान असलम, इंजीनियर देवी प्रकाश दुबे, राम नरेश महाराज, बसीर अहमद, आदित्य श्रीवास्तव, चौधरी मोइन राइन, सैयद सहाब अली, नौशाद अहमद, अब्दुल रज्जाक और मो. नाजिम, अजय कुमार बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More From Author

किसानों की 15 सूत्रीय मांगों पर समर्थन तय करेगी भाकियू महात्मा टिकैत

AIMIM ने दो मुद्दों को लेकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *