दीपावली से पहले प्रशासन सख्त, अवैध पटाखा भंडारण पर होगी कार्रवाई

डीएम निधि गुप्ता वत्स ने जारी की एडवाइजरी, लाइसेंस और सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश

फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। दीपावली पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने अवैध पटाखा भंडारण और बिक्री के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध लाइसेंस के पटाखों का भंडारण, क्रय-विक्रय या वितरण करने तथा लाइसेंस में निर्धारित सीमा से अधिक आतिशबाजी सामग्री रखने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने जारी एडवाइजरी में कहा कि दीपावली के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी को नियमों का पालन करना अनिवार्य है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को पटाखों की दुकानों, गोदामों और भंडारण स्थलों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने को कहा है। अनियमितता मिलने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने आमजन से सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से दीपावली मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कहीं भी पटाखों के अवैध भंडारण की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशासन या पुलिस को सूचित करें।

More From Author

सेल्समैन की हत्या और लूट का 12 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

मानवता परिवार ने मृतक के नॉमिनी को दी ₹412683 की आर्थिक सहायता 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *