मिशन-300 अभियान के तहत 240 तालाबों के पुनर्जीवन का कार्य तेज, डीएम ने किया निरीक्षण

फतेहपुर(वंदना टाईम्स)। जनपद में जल संरक्षण और भूजल स्तर सुधारने के उद्देश्य से संचालित मिशन-300 अभियान के तहत तालाबों के पुनर्जीवन का कार्य तेजी से चल रहा है। अभियान के अंतर्गत जिले के 240 तालाबों पर खुदाई एवं पुनर्जीवन का कार्य प्रगति पर है। सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने विकासखंड ऐरायां की ग्राम पंचायत बुधवन पहुंचकर तालाब पुनर्जीवन एवं खुदाई कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि तालाब की और अधिक गहराई तक खुदाई कराई जाए, ताकि वर्षा जल का अधिकतम संचयन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने तालाब के चारों ओर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कराने के भी निर्देश दिए। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और जल स्रोतों का दीर्घकालिक संरक्षण सुनिश्चित होगा। साथ ही पशु-पक्षियों के लिए भी पानी की उपलब्धता बनी रहेगी।

More From Author

“हर घर जल”योजना फतेहपुर में पटरी से उतरी, आधे-अधूरे कार्य से ग्रामीण परेशान!!

मिशन-300 अभियान के तहत 240 तालाबों के पुनर्जीवन का कार्य तेज, डीएम ने किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *