पुलिस के डर से मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला मान-मनौव्वल

फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। असोथर कस्बे में पुलिस के डर से एक युवक रविवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को आशंका थी कि चोरी के एक मुकदमे में कोर्ट से उसके खिलाफ वारंट जारी हो गया है। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटे तक युवक को नीचे उतरने के लिए समझाती रही।
बताया गया कि असोथर कस्बा निवासी लखन पासवान के खिलाफ चोरी के करीब तीन मुकदमे दर्ज हैं। करीब एक माह पहले ही वह चोरी के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था। एक मुकदमे की तारीख पर कोर्ट में पेश नहीं होने के बाद उसे वारंट जारी होने की आशंका थी। युवक ने इंस्टाग्राम पर पुलिस कार्रवाई से जुड़े वीडियो देखे थे, जिससे वह डर गया और मोबाइल टावर पर चढ़ गया। कई घंटे की मान-मनौव्वल के बाद युवक ने पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम के वहां से हटने की शर्त रखी। टीमों के हटने के बाद युवक टावर से नीचे उतर आया। इसके बाद वह खेतों के रास्ते निकल गया। पुलिस ने खेतों में उसकी तलाश भी की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
वहीं पुलिस के अनुसार युवक के खिलाफ कोई वारंट जारी नहीं हुआ था और टावर से उतरने के बाद वह अपने घर चला गया। पुलिस ने बताया कि मामले में युवक की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

More From Author

आशुतोष श्री शंभु का, सावन है प्रिय मास, मनवांछित फल पाइए,कर जप, तप उपवास

पिकअप पलटने से 29 श्रद्धालु घायल, सात गंभीर हालत में कानपुर रेफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *