फतेहपुर(वी.टी)। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जनपद आगमन पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का यहां पार्टी के नेताओं,कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया।मूसानगर स्थित आश्रम से काफिले के साथ निकलीं साध्वी पहले जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के चिल्ली मोड के पास विधायक राजेंद्र पटेल,भट्ठा एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शुक्ल,महामंत्री सुनील शुक्ल,जिला मंत्री भाजपा सुधीर मिश्र,वीरेंद्र द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।मुख्यालय तक कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।इस दौरान जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव,विधायक कृष्णा पासवान,जय कुमार सिंह जैकी,जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय,पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई,आशीष मिश्रा,प्रभुदत्त दीक्षित,जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह,ओम मिश्र,संतोष तिवारी,पुष्पराज पटेल, ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी,पंकज त्रिपाठी,पूर्व विधायक आदित्य पांडे,संजय पांडे,कुलदीप सिंह भदौरिया,राम प्रताप गौतम प्रमुख रूप से मौजूद रहे।युवा भाजपा नेता वैभव द्विवेदी ने चांदी का मुकुट एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अपने साथियों के साथ स्वागत किया।स्वागत से अभिभूत आयोग की अध्यक्षा ने कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जता इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है उससे जिले का गौरव वापस आया है।कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आई है।फावड़ा चलाने वाले की बेटी विधायक,मंत्री के बाद अब इतने बड़े पद पर पहुंची है। साफ कहा – देश के लिए काम करूंगी, लेकिन प्राथमिकता फतेहपुर रहेगा, “फतेहपुर मेरी जड़ है, यहां का प्यार कभी नहीं भूलूंगी”ये जिम्मेदारी का पद है।कहा कि जिले के विकास के लिए जो भी होगा वह हर संभव प्रयत्न करेंगी।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- युवा भाजपा नेता वैभव द्विवेदी ने चांदी का मुकुट पहना साध्वी का किया स्वागत
युवा भाजपा नेता वैभव द्विवेदी ने चांदी का मुकुट पहना साध्वी का किया स्वागत
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
लाखों के बकाए पर विद्युत टीम ने कनेक्शन काट जमा कराया बकाया बिल
