चोरों के हौसले बुलंद, सरकारी अस्पताल को बनाया निशाना सोलर पैनल चोरी करने में रहे सफल

फतेहपुर। आम लोगों को अपना निशाना बनाने वाले चोर अब सरकारी संस्थाओं को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। चोरों के हौसले इतने बुलंद है किसरकारी अस्पताल से अज्ञात चोरों ने 3 किलोवाट का सोलर पैनल किया पार।जहानाबाद: थाना क्षेत्र के लहुरी सराय गांव स्थित सरकारी अस्पताल से अज्ञात चोरों ने 3 किलोवाट का सोलर पैनल चोरी कर लिया। घटना 23/24 मार्च की रात की बताई जा रही है।
अस्पताल के अधीक्षक डॉ. खेम सिंह ने बताया कि रात के समय अज्ञात चोर अस्पताल परिसर में घुस आए और वहां लगे सोलर पैनल को खोलकर ले गए। चोरों ने अस्पताल का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे उसमें सफल नहीं हो सके।
घटना की जानकारी होने पर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
थानाध्यक्ष जहानाबाद मनीष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है।

More From Author

युवा भाजपा नेता वैभव द्विवेदी ने चांदी का मुकुट पहना साध्वी का किया स्वागत

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अफोई  गांव में युवक का मिला शव, इलाके में सनसनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *