फतेहपुर(वी.टी)। किशनपुर थाना क्षेत्र में पुलिसिया उत्पीड़न और जमीन विवाद के चलते एक शख्स ने आत्मघाती कदम उठाकर पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा दिया। रविवार की दोपहर करीब 2 बजे किशनपुर कस्बे के रहने वाले पीड़ित अनिल शुक्ला ने मानसिक और आर्थिक रूप से टूटकर खुद पर डीजल डालकर जान देने की कोशिश की जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अनिल का आरोप है कि उन्होंने अपनी जीवन भर की गाढ़ी कमाई लगाकर एक जमीन की रजिस्ट्री कराई और उसका दाखिल-खारिज भी हो चुका है, लेकिन पुलिस बिना किसी कोर्ट आदेश या स्टे के बार-बार उनका निर्माण कार्य रुकवा कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बेबस अनिल शुक्ला जैसे ही खुद को आग लगाने की कोशिश करते हैं, वहां मौजूद पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग उन्हें काबू करने के लिए दौड़ पड़ते हैं। पीड़ित का कहना है कि विपक्षियों से सांठगांठ कर पुलिस पिछले कई दिनों से उन्हें थाने के चक्कर लगवा रही है, जबकि दूसरा पक्ष समझौते के लिए एक बार भी सामने नहीं आया। अनिल ने रुआंसे होकर बताया कि बिना किसी ठोस कानूनी आधार या शासनादेश के उनका हक छीना जा रहा है और जब न्याय के सारे दरवाजे बंद दिखे तो उन्होंने मौत को गले लगाना ही बेहतर समझा। किशनपुर में हुए इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस अब मामले में लीपापोती करने की कोशिश में जुटी है जबकि पीड़ित न्याय की गुहार लगा रहा है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- पुलिस ने निर्माण रुकवाया तो पीड़ित ने की आत्महत्या की कोशिश
पुलिस ने निर्माण रुकवाया तो पीड़ित ने की आत्महत्या की कोशिश
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
तालाब में तैरता शव देखकर लोगों में दहशत
