मंदिर के ‘वार्षिकोत्सव’ का ‘एसडीएम’ ने किया शुभारंभ,’रात’ भर नाचीं ‘बार-बालाएं’

👉जहानपुर मोहल्ला स्थित छोटी काली मंदिर में दो दिन तक हुआ नाच! 

👉आयोजकों ने तहसील व पुलिस प्रशासन को रखा धोखे में!

👉एक दिन रात जागरण और दो दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम की मांगी थी अनुमति!

👉कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर होती रही फूहड़ता और खाकी को नहीं लगी भनक!

फतेहपुर(वी.टी)। बिंदकी कस्बा स्थित जहानपुर मोहल्ला स्थित सिद्धपीठ छोटी काली मंदिर के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव में आयोजकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम करने की अनुमति लेकर रात भर बार बालाओं को नचाया।हैरत की बात यह रही कि उप जिलाधिकारी एवं कोतवाली पुलिस वार्षिकोत्सव का बाकायदा शुभारंभ करने पहुंची।आयोजकों ने एक दिन देवी जागरण और दो दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाने का प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर पुलिस व तहसील प्रशासन ने उन्हें अनुमति प्रदान कर दी।कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमति देने वाले अधिकारियों से ही करा दिया गया।मां काली के दरबार में दो दिन तक बार-बालाएं थिरकती रहीं लेकिन चंद कदमों की दूरी पर स्थित पुलिस को इसकी भनक ही नहीं लग सकी या फिर कोतवाली पुलिस जान कर अनजान बनीं रही।मंदिर के वार्षिकोत्सव में बड़ी संख्या में नेता,गणमान्यजनों एवं बुद्धिजीवियों ने भी शिरकत की।खबर तो यह भी है कि आयोजकों पर कुछ ऐसी ही नाफरमानी करने पर वर्ष 2024 में मुकदमा भी लिखा जा चुका है।जब देव स्थानों में इस तरह से फूहडता परोसी जाएगी तो फिर लोगों के मिजाज एवं स्वभाव से उन्हें भगवान ही बचाए।सवाल तो कोतवाली पुलिस की रात्रिकालीन गस्त पर भी खड़े हो रहे हैं?सरकारी नंबर को उठाने में भी उप जिलाधिकारी बिंदकी को बड़ी परेशानी।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने जांच कराए जाने की बात कही है।

More From Author

पुलिस ने निर्माण रुकवाया तो पीड़ित ने की आत्महत्या की कोशिश

एलपीडी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *