फतेहपुर(वी.टी)। विकास खंड भिटौरा के मदरियापुर गांव में पानी की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा।बड़ी संख्या में महिलाएं और किसान जिला अधिकारी कार्यालय पहुंच गए और अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने अपने सिर पर खाली बाल्टियां रखकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में लगे सरकारी नलकूप पर एक दबंग व्यक्ति ने अवैध रूप से इलेक्ट्रिक मोटर लगाकर कब्जा कर लिया है। इससे नलकूप का पानी केवल उसी के उपयोग में आ रहा है, जबकि गांव के अन्य लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। इस समस्या से करीब 20 से अधिक परिवार प्रभावित हैं जिनमें किसान, महिलाएं और पशुपालक शामिल हैं। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि उन्हें रोजाना दूर-दराज से पानी लाना पड़ता है जिससे उनका समय और श्रम दोनों बर्बाद हो रहे हैं। साथ ही घरेलू कामकाज और पशुओं की देखभाल भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सरकारी नलकूप से तत्काल अवैध मोटर हटवाई जाए और उसे सार्वजनिक उपयोग के लिए बहाल किया जाए ताकि गांव के सभी लोगों को बराबर पानी मिल सके। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- पानी पर कब्जा, गांव प्यासा खाली बाल्टियों संग DM दफ्तर पहुंचीं महिलाएं
पानी पर कब्जा, गांव प्यासा खाली बाल्टियों संग DM दफ्तर पहुंचीं महिलाएं
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
सीमित संसाधनों में अग्निशमन विभाग का दमदार प्रदर्शन
Posted by
timesvandana@gmail.com
More From Author
Posted in
Fatehpur
सीमित संसाधनों में अग्निशमन विभाग का दमदार प्रदर्शन
Posted by
timesvandana@gmail.com
कार की टक्कर से पुत्र की मौत, पिता गंभीर अलग दुर्घटना में तीन युवक घायल
