फतेहपुर(वी.टी)। खागा कोतवाली क्षेत्र में कटोघन टोल प्लाजा के नजदीक बाइक सवार पिता-पुत्र को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पुत्र की मौत हो गई, जबकि पिता को गंभीर चोट होने पर प्रयागराज के प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। सुल्तानपुर घोष थाने के बड़हा गांव के रहने वाले नरेश यादव, बाइक पर 17 वर्षीय पुत्र अभय प्रताप के साथ कौशांबी जनपद के अझुवा कस्बा जा रहे थे। बाइक सवार पिता-पुत्र कटोघन टोल प्लाजा से पहले कुशियारीपुर मोड़ में पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। घायलों के रिश्तेदार व परिजनों को घटना पता चली तो वह मौके पर आ गए। पुलिस की मदद से घायल पिता-पुत्र को कौशांबी जनपद के मंझनपुर जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने अभय प्रताप को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी रमेश पटेल का कहना था टक्कर मारने वाले कार की तलाश हो रही है। वहीं कोतवाली क्षेत्र के ही मीरपुर कूरा मोड़ में सुबह दो बाइकों की जोरदार टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। खखरेरू थाने के खटिकाना मुहल्ला में रहने वाले सचिन,दोस्त सूरज व करन के साथ एक बाइक पर बैठकर खागा आ रहे थे। दामपुर मार्ग पर तीनों लोग कूरा मोड़ के नजदीक पहुंचे तभी सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। जिस बाइक से टक्कर हुई। तीनों घायल युवकों को राहगीरों की मदद से सीएचसी में भर्ती किया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल सचिन व सूरज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- कार की टक्कर से पुत्र की मौत, पिता गंभीर अलग दुर्घटना में तीन युवक घायल
कार की टक्कर से पुत्र की मौत, पिता गंभीर अलग दुर्घटना में तीन युवक घायल
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
सपा प्रदेश सचिव बनने पर जगनायक सिंह यादव का भव्य स्वागत
