जांच टीम के सामने प्रधान सहायक का काला चिट्ठा खुला तो अगली बगली झांकने लगे पदाधिकारी
फतेहपुर (वी.टी)। डीआईओएस कार्यालय में तैनात प्रधान सहायक विनोद श्रीवास्तव द्वारा आत्महत्या के किए गए प्रयास के मामले की जांच करने पहुंची टीम उसे समय अगली बागली झांकने लगी जब मीडिया कर्मियों ने उन्हें हकीकत से रूबरू करा परत दर परत खोलने शुरू कर दी। परते खुलता देख टीम डीआईओएस से मिलने के बहाने मौके से खिसक ली। सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में प्रयागराज मंडल अध्यक्ष श्याम सूरत पांडे ने कहा कि प्रधान सहायक को काम नहीं दिया जा रहा जिससे वह डिप्रेशन चले गए और उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। जांच में कई बिंदु सामने आए हैं जिनको लेकर डीआईओएस से मुलाकात का समय मांगा गया है। आपसी बातचीत में मामला हल हो जाता है तो ठीक है अगर जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी चलाया जाएगा। यूपी एजुकेशन ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रयागराज मंडल मंत्री रत्नेश पांडे ने कहा कि यहां के पदाधिकारियों से भी फीडबैक लिया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में कहा कि उन पर लगे आरोपों को भी जांच में शामिल किया जाएगा। इस दौरान जब मीडिया कर्मियों ने प्रधान सहायक विनोद श्रीवास्तव के काले कारनामों का चित्र खोलना शुरू किया तो जांच टीम के पदाधिकारी अगली बगली झांकना शुरू कर दिया। आगे बात ना बड़े इसके लिए वह डीआईओएस से मिलने का समय होने का बहाना बता वहां से निकल लिए। इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद प्रयागराज मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, प्रयागराज मंडल जिला मंत्री विनोद पांडे, प्रयागराज मंडल उपाध्यक्ष इंजीनियर हौसला प्रसाद सहित जनपद के पदाधिकारी मौजूद रहे।
