तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत

फतेहपुर (वीटी)। ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव समीप तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

    जाफरगंज थाना क्षेत्र के खदरी गांव निवासी मुन्ना निषाद (50) आज सुबह अपने साढू के लड़के बालकरण (25)  के साथ बेटे की शादी का कार्ड बांटने बाइक से रिश्तेदारी में गया हुआ था। शाम करीब 6 बजे वापस लौटते समय जैसे ही वह ललौली थाने के मुत्तौर गांव समीर पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार में निकले डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे सड़क में गिरे मुन्ना एवं बालकरण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा देख डंपर चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर दतौली चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह मौके पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है उनके आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

शत-प्रतिशत रिजल्ट के साथ, छात्रों ने बढ़ाया जनपद का मान

MediacellSP के ट्वीट पर FIR, धुन्नी सिंह प्रकरण गरमाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *